खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित हीरा ग्रुप की एक फैक्ट्री की बाउंड्री के पीछे रविवार शाम एक श्रमिक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमरूद निषाद पिता मोहन निषाद के रूप में हुई है, जो अछोली में शिशु मानस भवन के पास का रहने वाला था. अमरूद शनिवार सुबह रोज की तरह फैक्ट्री में ड्यूटी करने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा।
परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की और उरला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. वहीं आज रविवार की शाम हीरा ग्रुप की फैक्ट्री के पीछे बाउंड्री वॉल के पास उसका शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. टीआई बीएल चंद्राकर ने बताया कि मृतक शनिवार सुबह ड्यूटी पर निकला था और लगभग 36 घंटे बाद उसका शव मिला है. उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

