खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोड़ेनार पुलिस काे मुखबीर से आज साेमवार काे सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ईको वेन वाहन क्रमांक सीजी- 17- एलए- 4161 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिकी करने हेतु परिवहन कर रहे है। सूचना पर तत्काल थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया जो ग्राम अलवा डोंगरी पारा तिराहा के पास सोमडू मण्डावी के घर सामने सीसी. रोड के पास पहुंचकर नाकेबंदी किये, जहां ईको वेन वाहन क्रमांक सीजी- 17- एलए- 4161 के आने पर रोककर वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम बुदरू राम कश्यप पिता स्व. मंगलू कश्यप उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम मंगनार हिरलाभाटा पारा थाना दरभा का रहने वाला बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 3 कार्टून में रखा अवैध अग्रेजी शराब गोवा कुल 150 नग मिला जिसके रखने व परिवहन करने के संबंध में बुदरू राम कश्यप के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिये जाने पर मौके पर परिवहन करने में उपयोग किये गये वाहन ईको वेन वाहन क्रमांक सीजी- 17- एलए- 4161 तथा अवैध अंग्रेजी शराब 150 नग गोवा अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। आरोपी बुदरू राम कश्यप पिता स्व. मंगलू राम कश्यप के विरूद्ध थाना कोड़ेनार में धारा 34 (2), 36.59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

