खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना बीजापुर एवं कैम्प जैतालुर 13वीं वाहिनी छसबल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग के लिए पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी । डीमाईनिंग के दौरान आज साेमवार काे मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए लगाए गए 5 नग आईईडी को बरामद कर बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से माैके पर ही विस्फाेट कर नष्ट कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के द्वारा कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 3 नग बीयर बॉटल एवं 3 से 5 किग्रा वजनी आईईडी एवं 2 नग टीफिन बम को 3 से 5 मीटर की दूरी में सीरिज में लगाये गये थे, जो कमांड स्वीच से जुड़ा हुआ था। बीडीएस बीजापुर की टीम के द्वारा मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से विस्फाेट कर नष्ट किया गया । सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुऐ आईईडी बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षाबल कामयाब रहे ।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

