खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ग्राम पंचायत बेनूर के तीन दिवसीय ओरमाखाई शीतला माता मेला के अंतिम दिन आज रविवार को देवी-देवताओं के दर्शन के लिए स्थानीय व आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने मेला में लगाये गये आकाश झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन झूले का ग्रामीण व बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। मेला में बेनूर परगना के तहत 44 गांव के देवी-देवता शीतला माता मंदिर में एकत्र होकर मेला स्थल की परिक्रमा की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला रियासत कालीन अपनी परंपरा व रीति-रिवाजों के अनुसार आज भी अनवरत जारी है। बेनूर के ओरमाखाई शीतला माता मेला में अब तक किसी तरह का बदलाव नहीं कर परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। ग्रामीण पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार अपने अराध्य देवी-देवताओं की पूजा-पाठ कर रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए बेनूर थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि चौक-चौराहों व मेला स्थल पर पुलिस जवानों को तैनात कर सुरक्षा का पुख्ता व्यवसथा किया गया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

