खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। जबकि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है। आज भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

