खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश कल यानी 9 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैक टू बैक बैठकें करेंगे। वे आज रात रायपुर पहुंचेंगे। निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में हुई नियुक्ति के बाद यह उनका पहला दौरा है। साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पार्टी के महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक रखी गई है। वहीं दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय-निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

