खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। लोकसभा कांकेर के सांसद भोजरण नाग ने संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र में हो रहे धर्मान्तरण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोकसभा में धर्मान्तरण पर कठोर कानून की मांग करते हुए कहा कि अनुच्छेद 341 में धर्मान्तरित व्यक्ति को आरक्षण का लाभ नही मिलता है, वैसा ही प्रावधान अनुच्छेद 342 में होना चाहिये, की धर्मान्तरण करने वाले व्यक्ति को आदिवासी भाइयो को मिलने वाला आरक्षण का लाभ न मिले। जिससे कि उनके अधिकारों का हनन न हो एवं क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन बना रहे। सांसद की की इस मांग का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया एवं जल्द जल्द कानून बनने की आशा जताई।
कांकेर सांसद भोजरण नाग काे पहली बार लोकसभा में बोलने का अवसर मिलने पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि वह वनांचल बस्तर से आते हैं, जिसकी संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस प्राचीन संस्कृति को वहां व्याप्त मिशनरियों द्वारा छिन्न-भिन्न किया जा रहा है, जिससे जनजातीय संघर्ष पैदा हो रहा है। लगातार हो रहे धर्मान्तरण से आपसी तनाव पैदा हो रहा है, जिस पर समय रहते लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है। सांसद भोजरण नाग ने कहा कि वे लगातार इस मुद्दे को अपने स्तर में उठाते रहे हैं। धर्मान्तरण से आदिवासी संस्कृति को गहरा आघात लगा है। भोले-भाले आदिवासी भाइयों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों से धर्मान्तरित किया जा रहा है। जिससे उनके विभिन्न संस्कार जैसे जन्म, विवाह, मृत्यु संस्कार आदि के समय विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। आगे उन्होंने धर्मान्तरण पर कठोर कानून की मांग करते हुए कहा कि अनुच्छेद 341 में धर्मान्तरित व्यक्ति को आरक्षण का लाभ नही मिलता है वैसा ही प्रावधान अनुच्छेद 342 में होना चाहिये, की धर्मान्तरण करने वाले व्यक्ति को आदिवासी भाइयो को मिलने वाला आरक्षण का लाभ न मिले। जिससे कि उनके अधिकारों का हनन न हो एवं क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन बना रहे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

