खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम उत्सव को संबोधित करते हुए बस्तर के वीर सपूत महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को बहुत विनम्रतापूर्वक प्रणाम करके श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक प्रजावत्सल राजा के रूप में महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव जन-जन के हृदय में बसे थे। उनकी लोकप्रियता उस समय के कांग्रेस के आकाओं को सहन नहीं हुई और साज़िश के तहत उनकी हत्या कर दी गई।
अमित शाह ने कहा कि आज जब बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है और विकास के रास्ते पर चल पड़ा है, तब निश्चित ही महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की आत्मा जहां भी होगी, वहां से बस्तर के लोगों को आशीर्वाद दे रही होगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

