खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में आज (बुधवार) से दो दिन बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ेंगी। ओले गिर सकते हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 दिन बाद दिन और रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का पहला सप्ताह राहत भरा रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी।
दरअसल दक्षिण छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होगा। दूसरे सप्ताह से पारा फिर चढ़ेगा। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला रहता है। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनती है। दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर पहुंच जाता है। रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

