खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 226वीं वाहिनी ने सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नरसापुरम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में नरसापुरम, मिलमपल्ली, अचकट, कामाराम, पुलमपाड, चिमली गांवों की टीमों ने भाग लिया। 28 मार्च को कामाराम और मिलमपल्ली के बीच 15-15 ओवर का मैच हुआ, जिसमें कामाराम की टीम विजयी रही।
आगामी मैच नरसापुरम और अचकट के बीच आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट धन सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएं, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान अरविन्द कुमार आजाद सहायक कमांडेंट, निरीक्षक बृजेश यादव, जितेंद सिंह एवं ई/जी समवाय 226 के अन्य कार्मिक मौजूद रहे । गौरतलब है कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल-कूद के प्रति रुचि बढ़ी है और समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

