खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। ग्राम पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस ने आज शनिवार काे आंदओलन स्थल में पंहुचकर अपना समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने 17 मार्च से धरना स्थल पर डटे सचिवों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों के साथ खड़ी है। श्री नेताम ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के तहत 100 दिनों में मांग पूरी होनी थी। लेकिन 400 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है और सत्ता में आने के बाद अपने वादे भूल जाती है।
धरना स्थल पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, पीसीसी सचिव सकुर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं पार्षद हेमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन और प्रवक्ता प्रीति भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

