खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस काे जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम धनपुंजी मण्डी नाका एनएच. 63 रोड किनारे दो लड़के अपने संयुक्त कब्जे में दो पिट्ठू बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखे हुये है, तथा रायपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार करते मण्डी नाका के पास रोड किनारे खड़े है। सूचना पर नगरनार पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी मण्डी नाका एनएच. 63 के पास पहुंचकर, दो लडके रोड किनारे खडे मिले जो पुलिस को देखकर सहम गये।
जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. सन्नी कुमार सिंह पिता विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट सुल्तानपुर थाना बासडीह जिला बलिया उत्तरप्रदेश 2. जयसिंह पिता बृजेश सिंह निवासी ग्राम सहतवार पुर्वी टोला दीक्षित मोहल्ला थाना सहतवार जिल बलिया उत्तरप्रदेश निवासी बताये आरोपियो के अधिपत्य के दोनो पिट्ठू बैग का तलाशी लेने पर 5 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ 23.546 किग्रा. अवैध गांजा बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियो को न्यायिक रिमाड पर न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया।
पूरी कार्यवाही में गगन कुमार भा.पु.से.(परि.) स.उ.नि सतीश कुमार यादव, प्रआर. अहिलेश नाग आरक्षक दशरू नाग का योगदान रहा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

