खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना तथा सुकमा पुलिस द्वारा अंदरूनी इलाकों में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय 26 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सली सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों 1. बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन 1 का सदस्य ईनामी 8लाख, 2. मासे उर्फ वेट्टी कन्नी जगरगुंडा एरिया कमेटी की कृषि शाखा अध्यक्ष, ईनामी 5 लाख, 3. पदाम सम्मी जगरगुंडा एरिया कमेटी केएएमएस अध्यक्षा, ईनामी 5 लाख, 4. माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वर हुंगा कंचाल आरपीसी मिलिशिया कमांडर, ईनामी 2 लाख, 5. पुनेम मगंडी जोनागुड़ा आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, ईनामी 2 लाख, 6. कड़ती विज्जे उर्फ जयो दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्य, ईनामी 2 लाख, 7. मड़काम शांति दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि कमेटी सदस्य, ईनामी 2 लाख, 8. मुचाकी मासे केएमएस उपाध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख, एवं 9. कड़ती हिड़िया उर्फ हितेष सीएनएम उपाध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, संजय कुमार, द्वितीय कमान अधीकारी 241 वाहिनी सीआरपीएफ, उमेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, परेश्वर तिलकवार, अनु.वि. अधिकारी सुकमा, राजेश के. सहायक कमाण्डेट 241 वाहिनी सीआरपीएफ, राजेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेट सीआरपीएफ 2 वाहिनी, रवि प्रकाश सहायक कमाण्डेट 218 वाहिनी सीआरपीएफ, उप निरीक्षक कृष्ण मोहन पाठक, 203 वाहिनी कोबरा के समक्ष आज बुधवार काे आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 पुरुष नक्सली पर 8 लाख, 2 महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख एवं 4 अन्य नक्सलियों पर 2-2 लाख का इनाम घोषित था। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि, कपड़े, मिठाई और अन्य पुनर्वास सुविधाएं दी गईं। इसके अलावा, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए मदद दी जाएगी। आत्मसमर्पण की यह बढ़ती संख्या बताती है कि नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा है, तथा नक्सलवाद के खिलाफ प्रशासन की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

