खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य नवनिर्वाचित होने बाद कलेक्ट्रेट जनदर्शन सभा हाल में प्रथम सम्मिलन आयोजन किया गया। उपसंचालक जिला पंचायत भूमिका देसाई ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसमें नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद सीईओ राजीव तिवारी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, मुंगेली जनपद पंचायत अध्यक्ष ठा.रामकमल सिंह परिहार, लोरमी जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर, पथरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा जांगड़े व सभी मण्डल अध्यक्षों, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, नगरीय निकाय व पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों तथा प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण शामिल हुए।
भाजपा नेता व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित सदस्यों व समर्थकों ने जिला पंचायत दफ्तर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर जिम्मेदारी सम्हाला।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

