खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर स्थित श्री शनि साई धाम मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसे और माँ काली की प्रतिमा के वस्त्र जलाने के बाद वहाँ से जेवर, मुकुट और दान पेटी लेकर फरार हो गए।
इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य स्तब्ध हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं, जिनकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। मंदिर प्रबंधक सौमित्र धर ने इस घटना को आस्था पर हमला बताते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, सरकंडा पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

