खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंड्री जंगल में गुरूवार काे हुए मुठभेड़ में 14 महिला और 12 पुरुष सहित कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गये हैं। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के एक जवान राजू ओयाम बलिदान हो गया। बलिदानी जवान राजू ओयाम को आज प्रातः रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ आईजी, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव , बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा, अन्य पुलिस अधिकारीगण और बलिदानी जवान के परिजन माैजूद रहे। जिले के अधिकारियों और जवानों ने बलिदानी जवान राजू ओयाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि हमारे एक जवान राजू ओयाम की शहादत हुई है, उन्हाेने बताया कि पूर्व में राजू ओयाम नक्सली संगठन से जुड़े थे, वर्ष 2020 में उन्होंने नक्सली संगठन से बाहर आकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। उसके बाद पिछले 5 वर्षों में वे कई सफल नक्सल अभियानों में शामिल रहे। कल उनकी शहादत हो गई । हम अपने शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे, यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक बस्तर पूरी तरह नक्सल मुक्त नहीं हो जाता।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

