खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
जिसके तहत तहसील तोकापाल ग्राम गुडरा मारेंगा निवासी चैतु मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती रेयती मौर्य को, तहसील बस्तर ग्राम सालेमेटा-2 निवासी सुकमती बघेल की मृत्यु सांप काटने से पति श्री दिनेश बघेल को, ग्राम बाघनमोहलई निवासी बुटू कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री व पुत्र को, तहसील भानपुरी ग्राम बड़ेआमाबाल निवासी जुगरी कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पति सुकूराम कश्यप को, ग्राम मांदलापाल निवासी मंगलराम कश्यप की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती बसंती कश्यप को, ग्राम तुरपुरा निवासी घनश्याम की मृत्यु सांप काटने से पिता जगु कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी बुटकी कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पति गडरू कश्यप को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम इरिकपाल निवासी लच्छिन कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि कुमारी कश्यप को, ग्राम कोड़ेनार निवासी रामधर नाग की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती नीलबती को और तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाड़ा निवासी तिलो यादव की मृत्यु पानी में डूबने से माता सुबरी को 4-4 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

