खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। विरोध-प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
राजेंद्र नगर चौक स्थित प्रीति भवन में गुरुवार की देर शाम मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। आरोप है कि सभा स्थल पर हिंदुओं को भी बुलाया गया था। यहां समाज के लोगों द्वारा प्रलोभन देकर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों के कार्यकर्ताओं को लगी। तब वो मौके पर पहुंच गए।
जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप है कि ईसाई धर्म सभा में हिंदुओं को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी सहित अधिकारियों को बुला लिया। उन्होंने समाज के लोगों से पूछताछ कर सभी को पकड़कर थाने ले गए।
इस मामले में एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मसीही समाज के जी जॉय डेनियल, आशीर्वाद बघेल और सुहास को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

