खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में 12 साल बाद 5वीं और 8वीं कक्षा की केंद्रीकृत परीक्षा की वापसी हो रही है। इस बार परीक्षा की प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पांचवीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है, जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षा कल से प्रारंभ होगी। इस बार विद्यार्थियों को अपने ही विद्यालय में परीक्षा देने की सुविधा दी गई है, लेकिन केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति अन्य विद्यालयों के प्रधान पाठक, प्रभारी प्रधान पाठक या वरिष्ठ शिक्षकों के रूप में की गई है।
छात्र देंगे अपने ही स्कूल में परीक्षा
पहले की व्यवस्था के अनुसार विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालयों में परीक्षा देने जाना पड़ता था, लेकिन इस बार परीक्षा उनके ही स्कूल में आयोजित की जा रही है। हालांकि, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अन्य स्कूलों के शिक्षकों को बतौर केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गणित से हो रही परीक्षा की शुरुआत
5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा गणित विषय से शुरू हो रही है। जिले में शासकीय विद्यालयों में पांचवीं के 19,567 और आठवीं के 23,666 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ निजी विद्यालयों ने भी स्वेच्छा से इस परीक्षा में भाग लेने की सहमति दी है।
CBSE और ICSE स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा
शासन ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा केवल राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ही आयोजित की जा रही है। CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों को इससे अलग रखा गया है।
न्यायालय के आदेश के बाद बदली व्यवस्था
पहले शासकीय और निजी दोनों ही विद्यालयों में केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद इसे केवल शासकीय विद्यालयों तक सीमित कर दिया गया है। जो निजी स्कूल स्वेच्छा से इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, केवल वही इसमें भाग ले रहे हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

