खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के काेतवाली, बोधघाट और परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत जगदलपुर में पिछले तीन महीने में अलग-अलग जगह कुल 7 से ज्यादा चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने करीब 19 लाख 74 हजार रुपए के 235 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात और नगदी 19 हजार रूपये पार किए थे। अब इन चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 7 शातिर चोरों केशव कवि, कौशल जोशी, तरुण कुमार कवि, रविंद्र पाढ़ी निवासी मालगांव एवं विक्रम ठाकुर, महेश बघेल और पारसदेवी जैन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के जेवरात समेत नगदी बरामद की गई है। विदित हाे कि इन शातिर चोरों ने चोरी किए गये सोने को बैंक में जमाकर गोल्ड लोन भी निकाल लिया था। काेतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की मदद इन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
जगदलपुर के एएसपी महेश्वर नाग ने आज प्रेस वार्ता लेकर 7 से अधिक चाेरी के मामले का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की वारदातों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की थी। टीम ने अपने मुखबिर सब जगह फैला दिए थे। साथ ही सायबर टीम की भी मदद ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्होंने अपना नाम केशव कवि और कौशल जोशी निवासी मालगांव बताया। इन दोनों ने मिलकर अलग-अलग दिनों में शहर के अलग-अलग घरों में घुसकर लोहे के औजार से दरवाजा का ताला तोड़ा था। घर के अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार किए थे। इन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी के आभूषणों को तरुण कुमार कवि और रविंद्र पाढ़ी के नाम से बैंक में जमा करवाया, फिर गोल्ड लोन लिया था। कुछ आभूषणों को विक्रम ठाकुर, महेश बघेल और पारसदेवी जैन के पास गिरवी रखा गया, जिसे उन्होंने उसे बेच दिया। एएसपी ने बताया कि चोरी के गहनों को बरामद कर लिया गया है, 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी को गिरफ्तार कर आज गुरूवार काे कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिन 7 चाेरियाें का खुलासा किया गया उनमें से 1. जगदलपुर के पंचपथ चौक में प्रार्थिया कुमारी आकांक्षा दास के घर से 3 नग सोने का हार, 2 नग सोने की चूड़ी, 2 नग सोने की चेन, 7 नग सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, 4 नग झुमका समेत 30 हजार नगद पार किए थे। 2. दिनांक 13 फरवरी 2025 को जगदलपुर के सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रार्थी नितिन खत्री के घर से 25 हजार की चोरी। 3. दिनांक 09.03.2025 को भैरम देव वार्ड प्रार्थी मनोज पानीग्राही के घर से दो नग सोने का कंगन, चार नग कान की बाली एवं टॉप्स, दो नग लटकन, दो नग कनौत, एक सोने का चंद्रमा लॉकेट और 12 हजार रुपए नगदी की चोरी। 4. दिनांक 9 मार्च 2025 को प्रार्थी नीरा सिदार के घर से 7000 रुपए नगदी की चोरी। 5. फरवरी 2025 में तेतरखुटी के एक घर से एक सोने की बाली,एक सोने का लॉकेट एवं 7000 नगदी रकम की चोरी। 6. फरवरी 2025 में तितिरगांव में ब्राम्हण पारा के एक घर में रखे आलमारी का लॉकर तोडकर एक नग सोने का हार, एक नग सोने की चेन, एक नग सोने की अंगूठी, एक विवाे कंपनी का मोबाईल फोन और 5000 नगदी की चोरी। 7. मार्च 2025 को जगदलपुर में सिंधी कॉलोनी के सुने मकान से 4 नग काशलू और 500 रुपए नगदी की। चोरी किए थे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

