खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के साइबर सेल तथा थाना, चौकी को गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार मिल रहे आवेदन पर काेंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। काेंड़ागांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी के दाैरान बीते 1 महीना में साइबर सेल की टीम को 174 गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा बरामद किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, बीजापुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व अन्य जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना से बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है।
काेंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने आज गुरूवार काे मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने और दोबारा नहीं गुमाने की हिदायत दी गई और मोबाइल उपयोग के पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया है। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर काेंड़ागांव पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और बरमद करने हेतु कोण्डागांव़ साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों दिशा-निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो लगभग एक करोड रुपए का हाेना अनुमानित है।
काेंड़ागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है, उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें। मोबाइल बरामदगी के कार्य व निष्पादन में सायबर सेल सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव, मनोज पोयाम, कृष्णा नेताम, मनीष बोस, मनोज मरकाम एव लखुराम मरकाम का याेगदान रहा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

