खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव में प्रार्थी लखमूराम नेताम पिता स्व. लच्छन राम नेताम निवासी गट्टीपलना डिहीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी शासकीय काम से अपने कार से कोंड़ागांव जाते समय भैरव मंदिर फरसगांव के पास पहुंचा था, इसी दाैरान एक कार क्रमांक सी.जी. 4 क्यू.बी. 9221 का चालक प्रार्थी के कार को हाथ दिखाकर रोकने के प्रयास किया नहीं रोकने पर प्रार्थी के कार के सामने आरोपियों के द्वारा अपने कार को लाकर खड़ा कर दिया और अपने कार में प्रार्थी को बैठाकर बहकावे में लेकर आरोपियों के द्वारा मुझे ज्योतिषि का ज्ञान है। तुम्हारे घर में तुम्हारे पत्नि, बेटी को बहुत परेशान है। उनके उपर मृत आत्मा का वास हो चुका है, कभी भी हत्या या आत्महत्या जैसे घटना हो सकता है। इसका समाधान निकालना है, कहकर प्रार्थी को अपने बैग से दो काला ताबिज देकर मंत्र पढ़ कर ताबिज दिया और सारे कष्ट दूर हो जायेगा, कहकर कुल 81500 रूपये डर दिखा कर जबरन बेईमानी पूर्वक ठगी किया प्रार्थी को दुसरे दिन पुनः फोन पर 80 हजार नगद और 5 किलो मिठाई, घर से चावल सिन्दर, सोने के गहना लेकर आने की मांग किये थे।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 308 (2),318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर पुलिस की टीम गठित कर 3 आरोपियों 1. ईब्राहिम अली पिता असलम अली निवासी चाटीडिह ईरानी मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर 2. तालिब हुसैन पिता युसूफ अली निवासी उरगा थाना उरगा जिला कोरबा 3. नजर हुसैन पिता युसूफ अली निवासी राजीव गांधी नगर मिट्ठूमोडा रायगढ़ थाना जुटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तालिब हुसेन के कब्जे 21 हजार रूपये, 1 नग वीओ मोबाईल, एक मारूती कार, नीले सफेद लाल रंग का नकली पत्थर 105 नग ताबीज बील्ला 20 नग, नुकीला कील 20 नग, आरोपी नजर हुसेन की कब्जे से नगद 20 हजार रूपये, एक नग विवो मोबाईल, पेन कार्ड तथा आराेपी इब्राहिन अली के कब्जे से 20 हजार रूपये, एक नग सेमसंग मोबाईल एवं अन्य ठगी करने की समाग्री बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक धनीराम सलाम, रतिराम मण्डावी, फरसुराम मरकाम का याेगदान रहा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

