खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार ने बताया कि आबकारी वृत्त एवं पुलिस थाना पामगढ़ द्वारा पामगढ़ – जांजगीर मार्ग में नाका लगाकर लाल रंग के ऑल्टो के 10 कार को रोककर तलाशी लेने पर दो बड़ी प्लास्टिक पालीथीन में 45-45 पाउचो में भरा कुल 18 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद होने पर कार में सवार व्यक्ति दीपक यादव, प्रीतम दास निवासी जांजगीर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक, थाना प्रभारी पामगढ़ मनोहर सिन्हा, आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार, सहायक उप निरीक्षक थाना पामगढ़ संतोष बंजारे एवं आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा, राजेश पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

