खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ए.सी.सी.यू. सायबर सेल और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने अटल आवास इलाके में छापा मारकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी सुरेश प्रजापति एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट चला रहा था, जिसमें Aviator, Wingo, Casino, Horse Riding जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लाखों रुपये का दांव लगाया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, 3 एलईडी टीवी, 2 लैपटॉप, 30 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और कई बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को जोड़ता था और ऑनलाइन सट्टे का लिंक उपलब्ध कराता था। लेन-देन के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते इस्तेमाल किए जाते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि सट्टे के मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस को जाता था और 35% ब्रांच संचालक रखता था।
ऑनलाइन सट्टेबाजी का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, जिसमें कई स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं। बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये का लेन-देन पाया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित बैंकों से जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

