खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे छत्तीसगढ़ से 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इन स्पेशल ट्रेनों से यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये स्पेशल ट्रेनें गोंदिया से छपरा (बिहार) और पटना (बिहार) के अलावा दुर्ग से निजामुद्दीन और मदार जंक्शन (अजमेर, राजस्थान) के लिए चलेगी। इससे यात्री भीड़-भाड़ से बचकर आसानी से अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकते हैं।
रेलवे के मुताबिक, होली के दौरान भारी भीड़ के चलते सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। टिकट की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा काउंटर से की जा सकती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

