खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा आज देश की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपने कौशल और मेहनत से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी एक महत्वपूर्ण संकेत है। मातृ शक्ति ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका सर्वोपरि है। अब समय आ गया है कि उनके योगदान को और अधिक सराहा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाए। इस दौरान विधायक जगदलपुर किरण देव ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए समाज के उत्तरोत्तर विकास में महिलाओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। वहीं शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया और इन योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। बेटी जन्मोत्सव को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेल्फी जोन में मां एवं बच्ची का आकर्षक सेल्फी लेने वाले माताओं को तत्काल छायाचित्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वंयसेवी एवं समाजसेवी संगठनों से जुड़े महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा गोयल ने महिलाओं के व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दी। उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू ने साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने तथा ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखने की समझाइश दी। साथ ही महिलाओं को प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराते हुए आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए अभिव्यक्ति एप का उपयोग किए जाने का आग्रह किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. प्रदीप पांडे ने कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक सलाह देते हुए तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त सामग्रियों का उपयोग नहीं करने सहित नशापान नहीं करने की समझाइश दी।
कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्थानीय पोषक साग-सब्जियों तथा व्यजनों का स्टॉल प्रदर्शित कर पोषक माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण इत्यादि की जानकारी दी गयी। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित स्वंयसेवी एवं समाजसेवी संगठनों से जुड़े महिलाओं के अलावा स्व सहायता समूहों की दीदियों और हजारों की संख्या में मातृ शक्तियों ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई।अंत में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री हेमंत साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

