खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता सक्ती जिले की रहने वाली है, जो 2019 में सकरी क्षेत्र में रहकर निजी संस्थान में काम करती थी।
इसी संस्थान में करण यादव, निवासी आसमा सिटी भी काम करता था, जहां दोनों के बीच जान-पहचान हुई। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर सरकंडा क्षेत्र के एक ओयो होटल में शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

