खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले अंर्तगत थाना किस्टाराम क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के बड़े कैडर्स की उपस्थिति के आसूचना पर 28 फरवरी 2025 को जिला सुकमा डीआरजी एवं कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान आज शनिवार को प्रात: से जिला सुकमा डीआरजी टीम एवं नक्सलियाें के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुआ, मुठभेड़ स्थल सर्च करने पर अब तक 2 हार्डकोर (1 महिला एवं 1 पुरूष ) नक्सली का शव के साथ हथियार व नक्सल सामग्री बरामद हुआ हैं। सुकमा एसपी किरण चाैहान ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गये नक्सलियों के शव की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ स्थल व आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूर्ण होने पर पृथक से दी जायेगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

