खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सपरिवार दुर्गा कॉलेज, मौदहापारा स्थित मतदान केंद्र में नगर निगम चुनाव हेतु मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
मतदान के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केंद्र में सरकार बनाई और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन किया, उसी प्रकार नगर निगमों में भी भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर समेत प्रदेशभर में भाजपा के महापौर एवं अधिकतम वार्ड पार्षद विजयी होंगे, जिससे नगर निगमों में विकास और पारदर्शिता की मजबूत सरकार बन सके और शहरों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

