कांग्रेस ने ट्रंप और मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय नागरिको को बंदियो हथकड़ियो में जकड़कर अमेरिकी सेना के विमान से आना राष्ट्रीय शर्म का विषय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गुरूवार का दिन देश के लिये शर्मनाक दिन रहा वह इसलिये क्योंकि अमेरिका में हमारे अप्रवासी भारतीयो को हथकड़ियो और बेड़ियो से जकड़कर अमेरिका सेना के विमान से भारत भेजा गया और इस पूरे घटना क्रम पर प्रधानमंत्री चुप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का एक शब्द भी नहीं बोलना सबसे बड़ा दुर्भाग्य जनक है। हमारे प्रवासी भारतीय ऐसा कौन सा गुनाह किये थे उनको हथकड़ियो और बेड़ियो में जकड़कर अमेरिकी सेना अमेरिका के सेना के विमान से यहां लाया जाता है, आखिर सेना के विमान को यहां उतरने की अनुमति सरकार ने क्यों दी मै सरकार से पूछना चाहता हूं? हमारे देश के विमान से यहां ला लेते, सम्मान से ला लेते। कोलंबिया का एक उदाहरण है वहां के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना के जहाज को अपने देश में उतरने नहीं दिया वापस भेजा और सह सम्मान खुद के विमान अपने नागरिकों को भारत लाये और एयरपोर्ट में उन्होंने बकायदा स्वागत भी किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केन्द्र सरकार से मैं पूछना चाहता हूं की 56 इंच के सीना वाले प्रधानमंत्री मोदी जी क्यों आंख और मुंह बंद करके चुपचाप बैठे हुये है? हमारे देश के नागरिकों से अपमानजनक व्यवहार हुआ? इसका कौन है जिम्मेदार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिये। यह देश के लिये आज तक की सबसे बड़ी दुर्भाग्यजनक घटना है। ऐसी घटना कभी नहीं हुयी जो मोदी जी के कार्यकाल में हुयी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ हुये दुर्व्यवहार को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एआईसीसी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता भी आयोजित की और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध प्रदर्शन प्रदेश भर में पुतला दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

