नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कानूनी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल एक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। उनके खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है। चलिए यहां जानते हैं आखिर माजरा क्या है?
सोनू सूद के खिलाफ क्यों जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फेक रिजिका कॉइन में इनवेस्ट करने का लालच दिया गया था। सोनू सूद को गवाही के लिए कोर्ट में बुलाया गया था। हालांकि, जब वह अदालत में पेश नहीं हुए तो न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
कोर्ट द्वारा जारी ऑर्डर में लिखा है, “सोनू सूद को विधिवत समन या वारंट भेजा गया है, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए हैं (समन या वारंट की तामील से बचने के लिए फरार हो गए हैं और रास्ते से बाहर रहते हैं)। आपको आदेश दिया जाता है कि उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार किया जाए और अदालत के सामने लाया जाए।
गौरतलब है कि अभी तक न तो एक्टर और न ही उनकी टीम ने मामले के संबंध में या गिरफ्तारी वारंट के बारे में कोई बयान जारी किया है।
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को हाल ही में फतेह में देखा गया था। अभिनेता ने इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन की भी शुरुआत की है। फतेह में सोनू सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम रोल प्ले किया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फ़तेह का निर्माण ज़ेड स्टूडियोज़ और शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर से हुई थी। फ़तेह ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

