खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में निगम चुनाव के प्रचार के लिए एक बड़े दौरे पर निकलेंगे। उनका आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें वे चिरमिरी, अंबिकापुर और बिलासपुर में जनसभाओं और रोड शो का हिस्सा बनेंगे।
चिरमिरी पहुंचने के बाद, वे अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमन हिल में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में निगम प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। फिर CM विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे रोड शो करेंगे और फिर एक आम सभा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे अंबिकापुर में लोगों से मिलकर निगम चुनावों में जीत के लिए समर्थन की अपील करेंगे। जिसके बाद वे बिलासपुर जाएंगे, जहां आम सभा और रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में CM निगम प्रत्याशियों को जन समर्थन दिलाने के लिए जनता से संवाद करेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

