खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में जारी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दाैरान नक्सलियाें से गठजोड़ को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस विधायक विक्रम मंड़ावी के पलटवार के बाद अब राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह भी सियासी घमासान में कूद पड़े है। अजय ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंड़ावी पर आरओप लगाते हुए कहा कि बीजापुर जिला पंचायत की जिस गंगालूर सदस्य क्षेत्र में कांग्रेस से समर्थन प्राप्त सोमालू हेमला को लेकर बीते दो दिनों से भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है, यह पूरा मामला विधायक की राजनैतिक लालसा से जुड़ा हुआ है।
अजय सिह ने बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी पर सोमालू का राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी का ऐलान करती है, जिसमें गंगालूर से किसी का नाम शामिल नहीं किया जाता। इसके बाद कांग्रेस की आईटी टीम द्वारा वीडियो वायरल किया जाता है, जिसमें बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी सोमालू को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताते नजर आते है, लेकिन विधायक अपने बयान पर कायम रहने के बजाए यकायक चंद घंटे बाद सुर बदल जाते है, इससे साफ प्रतीत होता है कि बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी स्वयं को पार्टी संगठन से ऊपर आंकते है। चूंकि चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा यह संगठन ही तय करता है। अजय ने कहा कि राजनीतिक इच्छापूर्ति के लिए बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी सोमलू का इस्तेमाल कर रहे है। उसे न्याय तभी मिलेगा जब दोषी अफसर कर्मियों पर कारवाई होगी।
चूंकि सत्तासीन विधायक रहते उन्होंने पुराने बस स्टैंड और नया बस स्टैंड के पीछे जब भी बरसात में दर्जनों गरीब, असहायों के छप्पर तोड़े जा रहे थे, तब विधायक के मुंह से कोई बोल नहीं फूटे। क्योंकि कारवाइयों के पीछे विधायक के करीबी रसूखदार थे, और सोमालू का निर्माणाधीन मकान तोड़ने के पीछे भी एक रसूखदार का हाथ है, जिसकी जानकारी बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी को है लेकिन नाम उजागर करना नहीं चाहते। अजय ने कहा कि संविधान की बात करने वाले विधायक को पता होना चाहिए कि इस समय नगरीय निकायों में जहा चुनाव होने है, धारा 144 प्रभावशील है, बाबजूद गिरफ्तारी के नाम पर विधायक ने समर्थकों की भीड़ जुटाकर आचार संहिता का माखौल उड़ाया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

