खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सलियों कि दहशत-कब्जे से बाहरआने का सार्थक परिणाम इस वर्ष 2025 के त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव में देखने को मिला रहा है। नक्सल प्रभाावित नेशनल पार्क के सेड्रा इलाके में नक्सलियों के इशारे के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता था, लेकिन अब माहौल बदलता हुआ नजर आ रहा हैं। मौजूदा समय में हालत बदल गए हैं।
त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के इस महापर्व में कई वर्षो बाद इस इलाके के प्रत्याशी खुलकर सामने आ रहे हैं। एक समय ऐसा भी था कि जब इन इलाक़ों से पंच-सरपंच और जनपद सदस्य के प्रत्याशी निर्विरोध होते थे। लेकिन अब चुनाव लड़ने वालों में प्रतिस्पर्धा देखा जा रहा है। नक्सलियों के भय को दरकिनार कर निडर होकर सभी पदों के लिए कई वर्षो बाद नामांकन आए हैं। यह प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांगने उन नक्सली दहशतगर्द इलाकों में निकलेंगे। आपको बता दे कि 2005 के सलवा जुडूम के बिगड़ाते हालातो कि वजह से इन इलाकाें में चुनाव कराना संभव नहीं था। कोई भी प्रत्यासी यहां से खड़े होने कि हिम्मत नहीं करता था। उस समय के बिगड़ते हालत से ग्रामीणों के आशियाने छीन गए। कई ग्रामीण अपने घर से बेघर हो गए। यहां के ग्रामीण ब्लाक और जिला मुख्यालय में आकर बसने लगे थे। नक्सली दहशत इस कदर था कि उनका नाम लेने से लोग कतराते थे, अब समय ने करवट ले ली हैं। सरकार के सहयोग से नक्सल दहशत सिमटता जा रहा हैं । उन नक्सल इलाकों में त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के इस महापर्व का उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
गाैरतलब है कि वर्ष 2005 सलवा जुडूम के बाद नेशनल पार्क इलाके के चार पंचायतो के जन प्रतिनिधि निर्विरोध चुनकर आए हैं। सेंड्रा इलाके में सेंड्रा, बड़ेकाकलेड, एडापल्ली,और केरपे पंचयात हैं। इन पंचायतो के कई गांव सलवा जुडूम के वक्त खाली हो गए थे। बीजापुर जिले के भोपालपटनम सहित आस-पास के इलाकों में जाकर बसने लगे। उसके बाद से उन जगहों पर त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव नही होता था, इनके पोलिंग बूथ ब्लॉक मुख्यालय में शिफ्ट कर दिए गए थे। लेकिन अब बदले हुए हालात में केरपे पंचायत के सरपंच पद के लिए तीन आवेदन आए हैं, वहाीं 13 वार्ड हैं सभी निर्विरोध हुए हैं, यहां 785 मतदाता हैं, जिसमें 356 महिला व 429 पुरुष है। वहीं बड़े काकलेट में सरपंच के लिए चार आवेदन आए हैं, जिसमें 16 वार्ड हैं, सभी निर्विरोध हुए हैं, जहां कुल 958 मतदाता हैं, जिनमें 478 महिला व 480 पुरुष हैं। वही एडापल्ली में सरपंच के तीन आवेदन आए हैं, वहां कुल 13 वार्ड हैं, जिनमे छः निर्विरोध हुए हैं, साथ ही 14 पंचो ने आवेदन किया हैं। जहां कुल 739 मतदाता हैं, इनमें 373 महिला व 366 पुरुष हैं। इसी तरह सेड्रा पंचायत के लिए तीन आवेदन आए हैं, जहां 15 वार्ड हैं, 11 निर्विरोध हुए हैं, आठ आवेदन आए हैं, जिनमे कुल 845 मतदाता हैं, 419 महिला व 426 पुरुष शामिल हैं।
बीजापुर के रिटर्निंग अधिकारी दिलीप उईके ने बताया की दस जनपद सदस्यो के लिए 39 आवेदन आए हैं। स्कूटनी में 1 निरस्त किया गया है। वहीं 35 ग्राम पंचायतो के लिए 134 आवेदन आए हैं, और 420 पंचो के लिए 633 आवेदन आएं हैं, जिनमे से 5 निरस्त हुए है, कुल 628 आवेदन हैं। स्कूटिंग कि प्रक्रिया हो पूरी की जा चुकी हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

