खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा, श्रीमान मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में 08 मार्च 2025 आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक ली गई।
अध्यक्ष द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों का प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहें नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण के निराकृत किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। आगामी नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य विवादों का वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए, उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए चिन्हांकित प्रकरणों में से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिलि एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

