खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग बीजेपी ने कहा, महंत ने इस बात पर मुहर लगा दी कि भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त थे। वैसे कोई भी कांग्रेसी आ जाये, करप्शन का पर्याय ही रहेगा। बता दें कि कांग्रेस के नेताओं के बीच अपनी ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। शुरुआत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से हुई। उन्होंने अंबिकापुर में कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। हालांकि महंत बाद में अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहते हैं। इस पर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है
दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

