खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के मौदहापारा निवासी इमरान खान (41) को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था और कुंभ मेले को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले कई महीनों से फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं, साधु-संतों और त्योहारों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।
कोंडागांव के रहने वाले करण जो कि विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी है उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान के फोन से दो फेसबुक ID मिली है, जिनके माध्यम से वह पोस्ट करता था।SP वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से शनिवार रात आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर कोंडागांव लाया है। इसके बाद से क्षेत्र में शांति का माहौल है।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसमें और भी तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस साइबर अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है और ऐसी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।
Trending
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार

