खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात अपने उम्मीदवाराें के नाम का ऐलान किया, लेकिन आज साेमवार काे कांग्रेस ने अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घाेषित अपने प्रत्याशी का नाम बदल दिया है। कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी मां कुंती नेताम कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस से मिली जनकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है। लेकिन कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सूर्यश नेताम (गुड्डा) के नाम की घाेषणा कर दी , जबकि सूर्यश की उम्र 24 साल 10 माह है। इसमें कांग्रेस से बड़ी चूक हुई, अब सूर्यश की मां कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया होता, तो सूर्यश का नामांकन रद्द हो सकता था।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

