खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवाराें की घोषणा कर दी है। भाजपा में टिकटों का वितरण होने के बाद सुकमा, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत शुरू हो गया है। सबसे चाैकाने वाला विराेध सुकमा में देखने काे मिला है, जब कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का गृहग्राम है, इतना ही नही यहां विराेध की अगवनी भी किरण देव के परिवार के मनाेज देव कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनाेज देव की अगवानी में 18 कार्यकर्ताओं ने जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6 वर्तमान पार्षदों ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बीजापुर में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाए हैं। इधर, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट नही मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, आज उसने नामांकन फार्म भी ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और बगावत से उक्त तीनों जिले में भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के परिवार के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज देव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पना देव सहित 18 ने दिया इस्तीफा
सुकमा जिले में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का टिकट वितरण करने के बाद स्थानिय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के परिवार के सदस्य जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद मनोज देव के नेतृत्व में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पना देव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई सहित 6 वर्तमान पार्षदों चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, एवं भाजपा कार्यकर्ता ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोदिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह सहित कुल 18 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है। दिए गये समूहिक इस्तीफे में लिखा गया है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है। कांग्रेस और सीपीआई के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है, यही वजह है कि पार्टी के लोग नाराज हैं।
महिला मोर्चा ने बीजापुर पार्टी कार्यालय में लगाये नारे
बीजापुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है। इसी के विरोध में पार्टी कार्यालय में नारेबाजी की गई है। महिला मोर्चा ने हमारी मांगे पूरी करो और भाजपा जिला संगठन हाय-हाय के नारे लगाए हैं। महिला मोर्चा की पूजा पोंदी ने संगठन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग बूथ स्तर पर झंडा उठाने तक का काम किया भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में से किसी काे उम्मीदवार नही बनाकर गीता सोम पुजारी को टिकट देना समझ से परे है। गीता सोम पुजारी एक बार भी पार्टी कार्यालय या किसी बैठक में शामिल नहीं हाेती थी, बावजूद इसके हमारी अनदेखी कर उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। यदि संगठन नाम संशोधित नहीं करती है तो हम सामूहिक रूप से पार्टी से त्यागपत्र देंगे। फिलहाल पार्टी के नेता उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
निर्दलीय ताल ठाेकने से भाजपा का बिगड़ सकता है राजनैतिक समीकरण
दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट नही मिलने से भाजपा कार्यकर्ता विनोद साहू (टीनू) बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आज उन्हाेने गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भी ले लिया है। इतना ही नही विनोद साहू ने दावा कर दिया है कि चाहे कोई भी नेता उन्हें मनाने के लिए उनके घर आए वे नहीं मानेंगे। विनोद के निर्दलीय खड़े होने से भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

