खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर ब्लॉक अंर्तगत ग्राम पंचायत मधोता 2 के शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के विद्यार्थियों ने आज शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी ने ग्रामवासियों और युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूकता रैली को रवाना किया।
इसी क्रम में सहायक शिक्षिका इंदूमती ने ग्राम के स्वयं सेवकों युवाओं को रैली में भागीदारी करने व मतदान जागरूकता में सहयोग करने की अपील की। प्रधान अध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इंदूमती ने बताया कि रैली खैरगुड़ा के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। रैली में सीएससी कृष्णा सिंह ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, संजय ठाकुर, जगरू कश्यप, नरेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

