खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों के दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। वह बीजापुर जिले के जंगल में तेलंगाना सीमा पर 16 जनवरी को हुए मुठभेड़ में नहीं मरा, नक्सल नेता समता ने पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले जारी दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर दामोदर के मारे जाने की बात कही थी। अब नक्सलियों के ही दक्षिण सब जोनल की प्रवक्ता समता ने उस प्रेस नोट का खंडन करते हुए पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने पहले जारी हुए प्रेस नोट का खंडन करते हुए कहा है कि, नक्सली नेता दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि कांकेर में हुए मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे और 4 ग्रामीणों की हत्या हुई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पहला प्रेस नोट किसका था? क्या पुलिस ने उसे जारी किया या नक्सलियों ने गुमराह किया? विदित हाे कि नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ था। वह लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा है, उसपर 50 लाख का ईनाम भी घोषित है।
गाैरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली दामोदर राव ऊर्फ चोक्का राव उर्फ मल्लन्ना की माैत को लेकर जो बातें हो रही है, उस पर तेलंगाना में अब तक विराम लगा हुआ है। तेलंगाना पुलिस और वहां का नक्सली संगठन दामोदर की मौत पर खामोश है। किसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। तेलंगाना में दामोदर समर्थक एक नेता ने अपने वाट्सएप स्टेटस में 5 दिन पहले लिखा कि दामोदर अन्ना (बड़े भाई) सुरक्षित हैं। उन्हें लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। तेलंगाना स्टेट कमेटी के सचिव हरिभूषण की कोरोना से मौत जून 2021 को हो गई थी। जब उसकी मौत हुई तो उसके अंतिम संस्कार का बकायदा वीडियो और फोटो नक्सलियों ने जारी किया था। दामोदर को हरिभूषण की मौत के बाद ही सचिव बनाया गया था। अब जबकि दामोदर की मौत की खबर छत्तीसगढ़ में चल रही है तो उसके अंतिम संस्कार के वीडियो और फोटो का इंतजार किया जा रहा है। आमतौर पर जब भी कोई बड़ा नक्सली लीडर मारा जाता है तो नक्सली उसकी अंतिम यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन दामोदर की मौत की खबरों के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

