खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बासागुड़ा के एक किराना व्यवसाई के घर से कुल 97. 67 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंकी गई है। उक्त कार्यवाही बीजापुर कलेक्टर के निर्देश व उपायुक्त आबकारी आशीष कोसम के मार्गदर्शन में की गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 36,59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुुसार मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व आबकारी विभाग की टीम बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार के बीच तिरुपति जंगम नाम के व्यक्ति के किराना दुकान से अवैध शराब बेची जा रही है। इस सूचना के बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किंतु आरोपी अवैध शराब को अपने घर के एक कमरे में छुपा कर फरार हो चुका था। आबकारी की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद व गांव के सरपंच व अन्य गवाहों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया गया है। जप्त अवैध शराब में 273 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, 84 नग मैकडावेल्स नम्बर 1 व्हिस्की, 10 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की व 1 नग किंग फिशर बियर तथा 11 नग एसी ब्लैक, 16 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की, 8 नग वाइट एन्ड ब्लू व्हिस्की एवं 4 नग आफ्टर डार्क व्हिस्की बतामद की गई है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

