खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली मौजूदगी की आसूचना पर थाना चिंतागुफा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर छिपने/ भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी कर 3 संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर 2 ईनामी नक्सली सहित तीन नक्सली निकले जिसमें 1. मड़कम नंदा पिता सोमा (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनामी 2 लाख) (पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था) निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा, 2. दश पिता स्व. देवा (कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष इनामी 1 लाख) निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, एवं 3. कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा (कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर काे गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों ने नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। गिरफ्तार नक्सलियाें से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिये राशन ले जा रहे पीकअप वाहन को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की वारदात में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया आगजनी की वारदात के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त गिरफ्तार नक्सली आरोपी घटना कारित करने के पश्चात विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे थे। उक्त नक्सली आरोपियों पर कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

