खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में पारख परिवार के अरिहंत पारख सुपुत्र संगीता कमलेश पारख के विरती वरण महोत्सव में आज शनिवार काे अरिहंत का अभिनंदन पारख बाड़ा में किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा धर्मनाथ जिनालय से निकाली गई, जिसमें जैन समाज सहित अन्य समाज के लाेगाें ने बड़ी संख्या में शामिल हाेकर अलग-अलग तरीके से अरिहंत का अभिनंदन करते रहे । अरिहंत के बड़े पिता किशोर पारख ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
उन्हाेने बताया कि मुमुक्षु बनने की प्रक्रिया आचार्य और वरिष्ठ मुनियों के सान्निध्य में पूरी होती है। इसके पांच सूत्र होते हैं, जिनका पालन मुमुक्षु बने अरिहंत को करना होगा। 23 वर्ष का अरिहंत मुमुक्षु बनने के बाद दीक्षा लेने 6 दिन बाद कैवल्यधाम तीर्थ कुम्हारी चला जाएगा। इससे पहले उसका अभिनंदन जैन समाज कर रहा है, 15 जनवरी से शुरू हुए कार्यक्रम का आज शनिवार काे अंतिम दिन था।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

