खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड से हल्की राहत के बाद फिर से सर्द हवाओं को दौर शुरू होने वाला है। कुछ क्षेत्रों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद हवा सामान्य स्थिति में आ जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 17 और 18 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वही मध्य क्षेत्र में दो डिग्री के आसपास गिरावट होने की तापमान में संभावना है। वहीं दक्षिण में सबसे कम एक डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस कम होना कारण है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में बुधवार को सबसे ज्यादा 29.5 डिग्री और सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री अंबिकापुर और कोरिया में दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में मौसम शुक्रवार को साफ रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

