खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सली प्रवक्ता ने कहा सड़क निर्माण की धांधलियों को छुपाने के लिए ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने पत्रकार की हत्या करवाई है।
प्रेस नोट में कहा गया है कि 2016 में भाजपा सरकार ने सुरेश चंद्राकर को 50 करोड़ के सड़क निर्माण का ठेका दिया था, और 2019 में कांग्रेस सरकार ने सही कारण बताए बिना ठेके की राशि को 120 करोड़ कर दिया, उसके बाद धांधलियों को देखे बिना भाजपा सरकार ने रकम का भुगतान कर दिया। हत्या को लेकर नक्सलियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकारिता को दबाने के लिए सरकार डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन बिल के नाम पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। नक्सली नेता ने मुकेश के हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग करते हुए इस संघर्ष में पत्रकारों के साथ खड़े होने की बात कही है।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

