खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में रविवार को रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। रायपुर सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष, महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार भाजपा नेता सीए अमित चिमनानी को वित्तीय और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर युसूफ मेनन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गिरीश पंकज को साहित्य, प्रियंका कौशल को पत्रकारिता और बबीता अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। अमित चिमनानी ने कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से करने पर रोटरी क्लब को बधाई दी और कहा कि आज भारत अगर विश्व की तीसरी बड़ी महाआर्थिक शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है, अगर भारत विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है, तो इसमें आप सभी सामाजिक संस्थाओं के बुद्धिजीवियों का एक बहुत बड़ा योगदान है।
साल भर चलने वाले आप लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न विचार समाज तक आते हैं और उसके बाद फिर वह सरकारों तक पहुंच के योजनाओं का रूप लेकर देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश के विकास का जितना श्रेय सरकारों का, अधिकारियों का है उतना ही आप जैसे बुद्धिजीवियों का भी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

