खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जामुल पुलिस ने गर्भवती गाय को बेरहमी से मारने और लोगों से गाली-गलौज कर गुंडागर्दी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि, अमन कुमार दुबे निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल ने 15 दिसंबर को मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि, अवधेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय उर्फ मोनू, कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू और प्रमोद उपाध्याय उर्फ छोटू ने उसकी गर्भवती गाय की ईंट पत्थर से मारा है। उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। गाय उस समय उसके घर पर बंधी थी। उसको ईंट-पत्थर के हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश उपाध्याय (30), कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

