खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन 14 से 21 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। वे एलटीसी पर दक्षिण भारत के प्रवास पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) रेणु पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
रेणु पिल्ले कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर अपने मौजूदा विभागीय दायित्वों के साथ यह नई जिम्मेदारी निभाएंगी। सोनमणी बोरा का लिंक अफसर बने राजेश टोप्पो –सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा का लिंक अफसर नियुक्त किया गया है।
उन्हें आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास और पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह से आबकारी आयुक्त आर संगीता 31जनवरी तक ट्रेनिंग में जा रही है । उनकी अनुपस्थिति में एमडी श्याम धावड़े प्रभारी आबकारी आयुक्त होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

