खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कहीं गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है तो कहीं सर्द हवाओं का कहर है। आज तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं हैं। इस बीच लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने वाली है। आगामी दिनों में ठंडी कम हो जाएगी, तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री बीजापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, जहां 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड घटने लगेगी। 11 से 12 जनवरी तक तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बिलासपुर में आज शीतलहर की स्थित कम हो जायेगी। सुबह के वक्त धुंध बने रह सकता है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। अंबिकापुर में 4.1, पेंड्रारोड में 5.0, दुर्ग में 8.2, राजनांदगांव में 9.0 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंचा। वहीं रायपुर में 10.2, बिलासपुर में 10.4, जगदलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

